Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। बुआ के बेटे को पंजाब के लिए बस पकड़वाने जा रहे बाइक सवार दो युवक मंगलवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर निवासी 21 वर्षीय कुलदीप, थाना परसपुर के ग्राम राजापुर निवासी अपनी बुआ के 25 वर्षीय पुत्र पवन को मजदूरी के सिलसिले में पंजाब जाने के लिए बस पकड़वाने जा रहे थे। दोनों बाइक से बाराबंकी-गोंडा हाईवे होते हुए रामनगर क्षेत्र के एक ढाबे की ओर जा रहे थे।इसी दौरान ग्राम नाचना के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कराया। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358900
Total Visitors
error: Content is protected !!