Naradsamvad

[post-views]

मोबाइल कॉल बनी हादसे की वजह: खड़ी हाफ डाला में जा भिड़ी डिजायर कार, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक कार हादसे का मामला सामने आया, जहां एक डिजायर कार खड़ी हाफ डाला में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बदोसराय क्षेत्र के सैदनपुर निवासी लव कुमार पुत्र ओमकार जायसवाल अपनी कार से महादेवा में पूजन-दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वह रामनगर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित नवीन खुशहाली कृषि केंद्र के सामने पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाफ डाला से जा टकराई।बताया जा रहा है कि हादसे के समय लव कुमार के मोबाइल पर कॉल आ गई थी। कॉल रिसीव करने के दौरान उनका ध्यान सड़क से हट गया, जिसके चलते यह दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कार में एक महिला और करीब पांच वर्षीय बालक भी सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने राहत की सांस ली कि बड़ा नुकसान होने से बच गया।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता के बावजूद लोग इस तरह की लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

990668
Total Visitors
error: Content is protected !!