Naradsamvad

[post-views]

राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पहुंचे सुबेहा, रोज़ा इफ्तार में हुए शामिल!

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर किया जनसंवाद, जागरूकता पर दिया जोर! सपा के प्रदेश सचिव अदनान चौधरी भी रहे मौजूद!

 

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा।
सुबेहा (बाराबंकी)।रविवार को उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम सुबेहा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने अलीम में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन के साथ संवाद करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अधिकार देता है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर इस कानून का उपयोग कर शासन-प्रशासन से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अदनान चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

691791
Total Visitors
error: Content is protected !!