Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

हैदरगढ़ बस स्टॉप के सामने दर्दनाक हादसा, वैगनआर कार की टक्कर से युवक की मौत!

रिपोर्ट-अनू तिवारी हैदरगढ़

तेज रफ्तार ने ली जान, एक गंभीर घायल—सुबह 8:30 बजे की घटना से मचा हड़कंप!

बाराबंकी | नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हैदरगढ़ बस स्टॉप के सामने करीब सुबह 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार सवार युवक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल युवक की पहचान बम्हरौली निवासी के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवक बाहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321214
Total Visitors
error: Content is protected !!