Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस को मिलनी चाहिए सिर्फ 25 सीटें लद्दाख बना भारत का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश, रासायनिक खाद पर लगा पूर्ण प्रतिबंध अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन मैनेजर हुए थे घायल उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बवाल, पीएम मोदी के पिता को लेकर की टिप्पणी

एस.बी.पी.एम. स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, भव्य रैली व आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।एस.बी.पी.एम. इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद एवं एम.एम. ट्रस्टी हरीश चंद्र तिवारी ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। रैली विद्यालय से निकलकर हाइवे होते हुए रामनगर–बदोसराय मार्ग से पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय व देशभक्ति के नारों के साथ अनुशासित ढंग से चल रहे थे। सेना का भेष धारण किए नन्हे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया।रैली में एयर डिफेंस सिस्टम एस-400, राफेल फाइटर जेट, इंडियन नेवी एयरक्राफ्ट, सबमरीन, मिसाइल एवं इंडिया गेट की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षिका संगीता शुक्ला, सूर्य प्रकाश मिश्रा एवं चांदनी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रैली के समापन के बाद शिक्षिका कीर्ति मिश्रा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।”वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, जागरूकता और कर्तव्यनिष्ठा ही एक अच्छे नागरिक की पहचान है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगणों का सराहनीय योगदान रहा।

ALSO READ  लद्दाख बना भारत का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश, रासायनिक खाद पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!