Skip to main content

Naradsamvad

एक लक्ष्य, एक प्रण, बाराबंकी का सर्वांगीण विकास.. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद तनुज पुनिया

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी 

Ad image

देवा महादेव सहित हैदरगढ़ के ओवर ब्रिज को लेकर केंद्रीय नितिन गड़करी मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

 

राघवेंद्र मिश्रा कृष्ण कुमार शुक्ला (नारद संवाद एजेंसी) बाराबंकी। इंडिया गठबंधन से चुने गए जिले के सांसद तनुज पुनिया ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बाराबंकी के बारे में अवगत कराया।

 

ALSO READ  यूपी विधानसभा चुनाव 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया


सांसद तनुज पुनिया ने अपने संसदीय क्षेत्र बाराबंकी में महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण, लखनऊ से बाराबंकी व देवा से फतेहपुर से जोड़ने वाले छभ् 727 हाइवे के रुके हुए निर्माण कार्य को एक बार पुनः शुरू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की। वहीं महादेवा और हैदरगढ़ रेलवे ब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर भी भेंट की। मंत्री जी के साथ चर्चा कर अवगत कराया कि इससे न केवल लोगों की सुविधा में वृद्धि होगी, अवागमन और संपर्क सुधरेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने इन कार्यों की गति को बढ़ाने और क्षेत्रवासियों के हित में कार्य के बारे में सकारात्मक आश्वासन दिया। सांसद तनुज पुनिया का कहना है कि बाराबंकी की जनता से किए हुए अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित हूं।

 

ALSO READ  पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश के आरोप में कोर्ट में आवेदन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!