Skip to main content

Naradsamvad

गुजरात में युवक की संदिग्ध मौत से उबाल, शव पहुंचते ही ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – सड़क जाम कर कार्रवाई की उठी मांग

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बाराबंकी की तहसील सिरौली गौसपुर दरियाबाद थाना क्षेत्र के कमौली गांव का माहौल मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध हालात में मौत के शिकार 18 वर्षीय सिरताज का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हत्या का आरोप लगाते हुए खजुरी चौराहे पर शव रखकर कोटवाधाम–कोटव मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और न्याय की मांग करने लगे।

Ad image

ग्रामीणों का कहना था कि सिरताज की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी सुनियोजित हत्या की गई है। वे दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अचानक हुए जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरियाबाद थाना प्रभारी संजीत सोनकर, टिकैतनगर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला और क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

सीओ जटाशंकर मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सबसे सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कुछ शांत हुआ और जाम खुलवाने की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

गांव में सिरताज की संदिग्ध मौत को लेकर शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

ALSO READ  समाजवादी पार्टी में नए नेताओं के आने से यूपी की राजनीति हिली, अखिलेश यादव ने किया दावा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!