Skip to main content

Naradsamvad

ग्राम रजनापुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं भव्य आयोजन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

रिपोर्ट चंद्रोदय अवस्थी रामनगर बाराबंकी।तहसील रामनगर के ग्राम रजनापुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर शाम को 6:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई इसी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। मां दुर्गा आदिशक्ति हैं, जो धर्म की रक्षा और बुराई पर विजय प्राप्त करने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें सृजन, पालन और संहार की मूल शक्ति माना जाता है। देवी को अष्टभुजी रूप में चित्रित किया जाता है, जो सिंह अथवा बाघ पर सवार रहती हैं। नवरात्रि का पर्व जप, तप, व्रत और उपासना का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिनमें प्रत्येक स्वरूप विशेष गुण और शक्ति का प्रतीक होता है।

ग्राम रजनापुर में श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली और मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। ग्रामवासियों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक देवी के नौ स्वरूपों की आराधना से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल व्याप्त रहा।

नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कवियों और साहित्य प्रेमियों ने मां दुर्गा की महिमा और भक्ति रस से सराबोर काव्य प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री संजय तिवारी रहे। साथ ही रामनगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगंज शेखर रवि दत्त मिश्रा, शिवपाल अवस्थी, विजय कुमार अवस्थी, कल्याणचंद अवस्थी, पुरुषोत्तम मिश्रा, दीपक अवस्थी और गरिमा अवस्थी सुधीर मिश्रा अमर स्वास्थ्य राधेश्याम अवस्थी जगजीवन हरिजन वाल्मीकि गौतम क्षेत्रीय कवि प्रदुम मिश्रा शिवम मिश्रा हरिहर दत्त पांडे दिवाकर शर्मा सुनील शिवम द्विवेदी आदि कवि ने कवि सम्मेलन में भाग लिया सहित सम्मानित ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया बल्कि ग्रामवासियों के बीच एकता और सांस्कृतिक बंधन को भी मजबूत किया। पूरे क्षेत्र में नवरात्रि का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!