Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Roads submerged due to rain in Baghpat | बागपत में बारिश से जलमग्न हुई सड़कें: दुकानों में घुसा पानी, – Baghpat News

[ad_1]

Ad image

आशीष | बागपतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कें जलमग्न हो गईं।

नगर के मुख्य बाजार में दिल्ली बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क तरणताल में तब्दील हो गई। इस दौरान दर्जनों बाइक सवार फिसलकर गिर गए और चोटिल हो गए। रिक्शा चालकों ने इस स्थिति का फायदा उठाया और सवारियों से 20 से 30 रुपए तक अतिरिक्त वसूले।

नालों का पानी सड़कों पर आ जाने से गंदगी फैल गई। कई दुकानों में नालों का पानी घुस गया। दुकानदारों को डंडों की मदद से कूड़ा-कचरा बाहर निकालना पड़ा। दुकानदारों का आरोप है कि यह नगर पालिका परिषद की लापरवाही का नतीजा है।

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार ही नालों में कचरा फेंकते हैं, जो बारिश के दौरान बाहर आ जाता है। शहर के कई मकानों में भी पानी भर गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नालों की नियमित सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585197
Total Visitors
error: Content is protected !!