Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

A young man died under suspicious circumstances in Kannauj | कन्नोज में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम , गांव के लोगों से हुआ था झगड़ा – Fatehpur Jasoda(Kannauj) News

[ad_1]

Ad image

मनोज कुमार राठौर | फतेहपुर जसोदा(कन्नौज), कन्नौज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहित गुप्ता ( मृतक का फाइल फोटो ) । - Dainik Bhaskar

मोहित गुप्ता ( मृतक का फाइल फोटो ) ।

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर सरैया में एक 18 वर्षीय युवक की मौत से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मोहित गुप्ता के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राममोहन गुप्ता का पुत्र था।

ALSO READ  सीतापुर में आवारा सांड की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में भारी गुस्सा

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले मोहित का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में उसे गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने इसकी शिकायत तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।

युवक का इलाज चल रहा था। कल अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण ही मोहित की मौत हुई है।

ALSO READ  पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने लॉन्च की 'जन नीति भारत' पार्टी, 2027 यूपी चुनाव में लड़ेंगी मिर्जापुर सदर से

तिर्वा कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ALSO READ  आगरा में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की कार्रवाई

मोहित अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसके पिता का देहांत तब हो गया था, जब वह मां के गर्भ में था। उसकी दो बहनें कंचन और निशा हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। मोहित की मां कंपोजिट विद्यालय जसपुरामपुर सरैया में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609812
Total Visitors
error: Content is protected !!