Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, फर्रुखाबाद के कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।इस संबंध में 24 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर एक समाधान संवाद बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में निगम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

???? प्रमुख मांगें:
1️⃣ सेवानिवृत्त चालकों/परिचालकों के उत्तराधिकारियों को प्रतिनियुक्ति में शामिल करना।
2️⃣ चालकों व परिचालकों की ड्यूटी अधिकतम 5000 किमी प्रति माह तय करना।
3️⃣ बस स्टैंड पर पीने के पानी, शौचालय व विश्राम की सुविधा।
4️⃣ हर माह 3 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करना।
5️⃣ खराब बसों का संचालन रोकना व समय पर मरम्मत।
6️⃣ त्योहारों पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देना।
7️⃣ अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा।
8️⃣ रेस्ट रूम और आरामदायक कुर्सियों की व्यवस्था।
9️⃣ पुराने चालकों की फिटनेस के अनुसार ड्यूटी निर्धारण।
???? संचालन शाखा में रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पाठक, राधा मंत्री, अब्दुल रफीक, आनंद कुमार, सतीश सिंह, अशोक दिवाकर, अजीत सिंह वर्मा और राजेश बाबू चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464868
Total Visitors
error: Content is protected !!