गोण्डा जाने से रोके गए चंद्रशेखर आज़ाद, बाराबंकी में पुलिस से नोकझोंक !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर गोण्डा जा रहे आज़ाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया। शाहाबपुर टोल प्लाजा पर समर्थकों को रोकने के दौरान बैरियर तोड़े जाने के बाद रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चंद्रशेखर आज़ाद को रोककर सर्किट हाउस पहुंचाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले को रोकने पर बढ़ा तनाव, समर्थकों ने तोड़ा टोल बैरियर
गोण्डा जाने से रोके जाने पर चंद्रशेखर आज़ाद ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर पुलिस और समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही।
























