Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर गुरुवार को कन्हैया डोल की शोभायात्रा

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी:-  नगर पंचायत रामनगर में श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर गुरुवार को कन्हैया डोल की शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। क़स्बा स्थित श्रीराम जानकी पंचायत मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे का भ्रमण करने के दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर विधिवत पूजा अर्चना की।

सुबह करीब 10 बजे श्रीराम जानकी पंचायत मंदिर में श्रीकृष्ण डोल की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। डोल रामनगर बदोसराय मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न वार्डों और गलियों में पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान डोल को श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। जिन जिन घरों के सामने से डोल गुजरा, वहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल मंजीरे की थाप पर भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। डीजे की भक्ति ध्वनि पर भक्त थिरकते रहे। पूरा कस्बा श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। शोभायात्रा के साथ चल रहे घोड़े भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर शाम शोभायात्रा राजा कोठी थाना मुख्यालय से होते हुए पुनः श्रीराम-जानकी पंचायत मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन किया गया।शोभायात्रा में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी और पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित शिवप्रकाश अवस्थी नीरज शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समाजसेवी निरंकार त्रिवेदी ललित शर्मा नवनीत शुक्ला आनंद अवस्थी अनुभव तिवारी दीपक त्रिपाठी रोशन अजय भास्कर और राज मिश्रा ने श्रद्धालुओं को केले का प्रसाद वितरित किया।कन्हैया डोल की शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में समिति के अनूप पांडेय मनीष शुक्ला सोनू मिश्रा समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बदोसराय राम अवतार सरोज वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सुभाष कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल लगा रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1455368
Total Visitors
error: Content is protected !!