Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

23 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत !

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी :-  कोतवाली क्षेत्र के हथौंधा गांव में शौच के लिए घर से निकली 23 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के बाहर स्थित तालाब में उसका शव उतराता मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतका की पहचान विनीता के रूप में हुई। विनीता अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के मुताबिक वह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। तालाब में शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विनीता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1452333
Total Visitors
error: Content is protected !!