Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मेले में नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी व पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया!

मेले में नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी व पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया!

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

 रामसनेहीघाट, बाराबंकी : कजरी तीज पर्व को लेकर राम सनेही घाट तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल्याणी नदी तट पर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर, तासीपुर में कजरी तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम की ड्यूटी लगा दी है।

तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 13 सितंबर की रात 12 बजे से 14 सितंबर की सुबह 8 बजे तक राजस्व निरीक्षक दरियाबाद कमलेश कुमार वर्मा के साथ लेखपाल अर्चना मिश्रा, विकास मिश्रा और दीपचंद्र श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मेला समाप्त होने तक राजस्व निरीक्षक सराय शाह आलम विनोद कुमार दीक्षित के साथ लेखपाल चन्द्रभान तिवारी, अपेक्षा तिवारी, तनु वर्मा और एकता यादव श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालेंगे।

प्रशासन की ओर से पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पंचायत को भी बैरिकेडिंग, चिकित्सा टीम, पेयजल, साफ-सफाई और आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कजरी तीज पर कल्याणी नदी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1463717
Total Visitors
error: Content is protected !!