Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
[post-views]

बिना पंजीकरण प्रशिक्षण और बिना अनुमति यूनिफॉर्म में घूमने वालों पर होगी कार्रवाई जिला बार एसोसिएशन का कड़ा रुख! 

बिना पंजीकरण प्रशिक्षण और बिना अनुमति यूनिफॉर्म में घूमने वालों पर होगी कार्रवाई जिला बार एसोसिएशन का कड़ा रुख!

रिपोर्ट :- राहुल त्रिपाठी

  बाराबंकी :- जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी की कैबिनेट बैठक में विधि छात्रों एवं अधिवक्ताओं के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की अनुशासन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण एवं कडा निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कैबिनेट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वरिष्ठ अधिवक्ता के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रत्येक विधि छात्र/प्रशिक्षु के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म एवं ब्लैक टाई धारण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षु का बार एसोसिएशन के समक्ष विधिवत विवरण एवं अनुमति-पत्र उपलब्ध होना आवश्यक होगा। प्रत्येक विधि छात्र/प्रशिक्षु अपने संबंधित वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा हस्ताक्षरित लिखित आवेदन/अनुमति-पत्र, जिसमें नाम, पता, अध्ययनरत सेमेस्टर तथा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय का विवरण अंकित हो, 25 सितम्बर 2026 तक जिला बार एसोसिएशन पुस्तकालय में तपेश्वर जी के पास अनिवार्य रूप से जमा करेगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई रियायत नहीं, जिला बार एसोसिएशन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि 25 सितम्बर 2026 के बाद बिना आवेदन/अनुमति-पत्र अथवा बिना पंजीकरण के कोई भी व्यक्ति अधिवक्ता के अधीन प्रशिक्षण करता हुआ पाया गया या बार एसोसिएशन द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियम सभी के लिए समान होंगे और किसी भी स्तर पर अनाधिकृत प्रशिक्षण अथवा अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैबिनेट ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं से अपेक्षा की है कि वे अपने अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विधि छात्रों/प्रशिक्षुओं का विवरण निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराएं तथा उन्हें बार एसोसिएशन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी की यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू है और निर्धारित समय सीमा के पश्चात नियमों के उल्लंघन पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रथम रामकुमार वर्मा, मंत्री प्रशासन प्रणय बाजपेई, मंत्री प्रकाशन अमित सिंह सूर्यवंशी, मंत्री पुस्तकालय रूबी सिंह, सतीश कुमार जायसवाल, रुद्र प्रताप सिंह, रमाकांत शुक्ला, पूर्णिमा गुप्ता, सांत्वना सिंह वर्मा, सोनू कुमार वर्मा, नमिता पंकज, अनीता सिंह सदस्यगण उपस्थित रहें।

   

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1444678
Total Visitors
error: Content is protected !!