Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ-अयोध्या पुराने राजमार्ग पर भिटरिया स्थित अचीवर्स लाइब्रेरी परिसर में सोमवार को निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- रीशु गुप्ता

रामसनेहीघाट, बाराबंकी :- लखनऊ-अयोध्या पुराने राजमार्ग पर भिटरिया स्थित अचीवर्स लाइब्रेरी परिसर में सोमवार को निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से पहुंचे 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ निःशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।

शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं चिकित्सक टीम का स्वागत आयोजक रिशू गुप्ता ने किया।

राजकीय यूनानी चिकित्सालय मोहम्मदपुर कीरत के चिकित्सा अधिकारी डॉ. इशफाक ने मरीजों की जांच करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पेट का ठीक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाचन तंत्र दुरुस्त रहने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों को खान-पान और दिनचर्या में सुधार की सलाह देते हुए आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया।

वहीं चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों को नियमित योगाभ्यास के फायदे बताए। उन्होंने विभिन्न योगासनों की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

शिविर के आयोजक रिशू गुप्ता ने मुख्य अतिथि, चिकित्सक टीम और शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।

इस अवसर पर भोला नाथ मिश्रा ,रामबाबू मिश्र,अमर बहादुर सिंह, बलराम शुक्ला, दिनेश तिवारी, गोविंद गुप्ता, राम नारायण तिवारी, अजय तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, समाजसेवी आशीष सिंह, किसान नेता मायाराम यादव, देवनारायण शर्मा,अंजनी साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1442304
Total Visitors
error: Content is protected !!