रामसनेहीघाट:- भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग और भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।
पहला हादसा भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में हुआ, जिसमें आयत नूर पुत्र तालिफ निवासी भानपुर, पोस्ट महुलारा, समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में आयत नूर को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरा हादसा भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर हुआ। यहां बाइक सवार पंकज पुत्र रामतीर्थ निवासी पूरे डिह महुलारा और विशाल पुत्र रामरूप निवासी महदीपुर, दरियाबाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों का सीएचसी रामसनेहीघाट में इलाज कराया गया।