Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सराफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में नगर निवासी तीन युवक भी गिरफ्तार।

तिलहर के चार पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रुपये ऐंठने की साजिश में भूमिका सामने आने का दावा, 14 हजार नकद व तीन मोबाइल बरामद।

रिपोर्ट:- नारद संवाद

जलालाबाद/परशुरामपुरी:-  सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रीय को मादक पदार्थों की तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसके परिजनों से रुपये ऐंठने की कथित साजिश के मामले में परशुरामपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान तीनों की भूमिका साजिश में शामिल होना पाई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अनमोल और आयुष पांडेय तथा सादुल्लागंज निवासी सचिन कुमार राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने थाना तिलहर के चार पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सराफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसके परिजनों से धनराशि ऐंठने की साजिश में भूमिका निभाई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन व अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों इस मामले में थाना तिलहर के चार पुलिसकर्मियों पर सराफा व्यापारी के परिजनों से कथित रूप से दो लाख रुपये वसूलने के गंभीर आरोप सामने आए थे।जिसमें दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।दो पुलिस कर्मी अभी भी फरार हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1463722
Total Visitors
error: Content is protected !!