रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता
रामसनेहीघाट बाराबंकी :मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम के तहत सीएसआरबॉक्स एवं आईबीएम स्किल्सबिल्ड के सहयोग से ‘स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता यश ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, महत्व और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
फार्मेसी निदेशक डॉ. अनिल ने मुख्य वक्ता का बुके भेंटकर स्वागत किया। प्रशासनिक अधिकारी राम किशोर वर्मा ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी विभागाध्यक्ष शहनवाज अहमद ने किया।
नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य लवकुश विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ती कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका को लेकर उत्साहपूर्वक जानकारी हासिल की।

























