रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। कोतवाली रामनगर में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुभाष यादव समेत पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित कांस्टेबलों को माला पहनाकर सम्मानित किया और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने कहा कि स्थानांतरण पुलिस विभाग की सामान्य प्रक्रिया है। रामनगर कोतवाली में तैनाती के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जहां भी तैनात हों, पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखें।समारोह में सुजीत कुमार, मानवेंद्र सिंह, सुनील चौहान, सूरज, विजयभान और पुनीत कुशवाहा समेत स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं। भावुक माहौल में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






















