Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वृक्ष गुरु के नाम हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश !

🌳 वृक्ष गुरु के नाम हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

फतेहपुर :-  दिनांक 05 सितंबर 2026 को “एक वृक्ष गुरु के नाम” अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय टीकापुर, फतेहपुर रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा, माननीय विधायक कुर्सी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख, सुश्री अदिति श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी फतेहपुर, धर्मेंद्र प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर, श्री मो. जहीर मिर्जा, क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहपुर, अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक तथा श्री फूलचन्द्र लोधी, ग्राम प्रधान सहित वन विभाग एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

🌱 छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ाया  कार्यक्रम में वन विभाग के जितेंद्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, रविन्द्र कुमार, वन दरोगा, विकास सिंह, बीट प्रभारी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, बीट प्रभारी सहित विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को पौधों का वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1437690
Total Visitors
error: Content is protected !!