Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में वायरल वीडियो से गरमाया पारिवारिक विवाद, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने आरोपों पर दिया जवाब

 

एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ला 

बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता संजय कुमार तिवारी की पत्नी बिन्दु और उनके बेटे हर्ष तिवारी की ओर से बीते दिनों

लखनऊ में लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पारिवारिक विवाद सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार तिवारी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को असत्य, निराधार और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास आरोपों के जवाब में कई साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
संजय तिवारी ने बताया कि उनकी माता का निधन 14 दिसंबर 2025 को हुआ था। उनका दसवां संस्कार 24 दिसंबर, तेरहवीं 27 दिसंबर और गृहशुद्धि के लिए कथा 29 दिसंबर 2025 को हुई थी। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को माता का शव घर पहुंचने के समय हर्ष तिवारी और बिन्दु भी वहां आए थे। उनके अनुसार 29 दिसंबर तक दोनों उनके पिता के साथ फार्म हाउस पर रहे। इसी दौरान उनके पिता भी फार्म हाउस पर रहते थे और कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मंझौनी आते-जाते थे।
उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को मंझौनी में कथा के बाद उनके पिता, चारों बहनें, बहनोई, मामा तथा अन्य रिश्तेदार फार्म हाउस पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए। उनके पिता भी लखनऊ चले गए। संजय तिवारी के मुताबिक उनकी बोलेरो गाड़ी से चालक कुलदीप के साथ हर्ष तिवारी और बिन्दु भी मटियारी, लखनऊ गए थे।
ब्लॉक प्रमुख ने वायरल वीडियो में हर्ष तिवारी द्वारा लगाए गए उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें 29 दिसंबर को उनकी मां के फार्म हाउस पहुंचने और उन्हें किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि 14 से 29 दिसंबर तक हर्ष तिवारी और बिन्दु लगातार उनके पिता के साथ फार्म हाउस पर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल की लोकेशन की जांच कराई जाए तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।
संजय तिवारी ने बिन्दु को रिवाल्वर की बट से मारने के आरोप को भी निराधार बताया। उनका कहना है कि उनका रिवाल्वर करीब चार वर्षों से तीन असलहा होने के कारण जमा है। ऐसे में रिवाल्वर से मारने का आरोप अपने आप में गलत है।
बिन्दु को चोट लगने के आरोप पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उनके बहनोई एवं पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला के मटियारी स्थित मकान के किनारे सड़क पर बिन्दु स्कूटी से गिर गई थीं। उनका दावा है कि यह घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना से संबंधित फोटो उनके फार्म हाउस मैनेजर झब्बू तिवारी के मोबाइल में मौजूद है, जो स्वयं बिन्दु ने भेजी थी। उनके मुताबिक बिन्दु ने स्कूटी टूटने की बात कहते हुए दूसरी स्कूटी दिलाने को कहा था। इसके बाद उन्होंने करीब दो माह पूर्व नई स्कूटी खरीदकर भिजवाई और पुरानी स्कूटी गांव मंगवा ली। इस संबंध में साक्ष्य सुरक्षित होने की बात भी उन्होंने कही।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि हर्ष तिवारी और बिन्दु के लिए उनके द्वारा पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला के मकान के पीछे प्लाट खरीदकर मकान बनवाया गया है, जिसकी कीमत उनके अनुसार करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। उन्होंने दावा किया कि इस मकान में दोनों रहते हैं और उनके घर का खर्च भी वह लंबे समय तक उठाते रहे हैं।
संजय तिवारी ने हर्ष तिवारी पर फोन के माध्यम से धमकी देने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके पास फोन रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप असत्य हैं तथा राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से विवाद को बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि फैमिली कोर्ट लखनऊ में मुकदमा दायर किए जाने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह न्यायालय के समक्ष सभी साक्ष्य रखेंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।
संजय तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ समय में परिवार में लगातार हुई मौतों से वह पहले ही मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। 23 मई 2025 को उनकी पत्नी, 14 दिसंबर 2025 को उनकी माता और 27 मार्च 2026 को उनके पिता का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि उनके पिता की अन्त्येष्टि और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष तथा बिन्दु दोनों शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों में उन्हें मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष सार्वजनिक करना पड़ा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1437690
Total Visitors
error: Content is protected !!