Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सिक्ख काउंसिल ऑफ इंडिया नेपाल त्रासदी पर भेजेगी सहायता, बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित !

सिक्ख काउंसिल ऑफ इंडिया नेपाल त्रासदी पर भेजेगी सहायता, बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :- नेपाल त्रासदी में पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री पहुँचाने और उनकी मदद किए जाने को लेकर सिक्ख काउंसिल ऑफ इंडिया की एक बैठक प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित सरदार सुरेंद्र सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने गुरमत विचार व्यक्त करते हुए श्री आनंद साहिब का पाठ किया। तत्पश्चात बैठक में दो एजेंडों पर सभी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विचार प्रस्तुत किए गए। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव का बाराबंकी काउंसिल प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, श्री गुरु सिंह सभा पूर्व प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह व संरक्षक सरदार अमरीक सिंह के द्वारा सयुक्त रूप से अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पूर्व में पारित प्रस्तावों के क्रम में दो सदस्यों को हर बैठक में सम्मानित करने के निर्णय के अनुसार आज मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्री श्रीवास्तव द्वारा सरदार सुरेंद्र सिंह व जसपाल सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक में नेपाल त्रासदी पर उपस्थित 23 सदस्यों द्वारा सहयोग राशि पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु दी गई। इस अवसर पर सिविल डिफेंस चीफ नवीन सेठ, उपप्रधान अमरजीत सिंह कालरा, संजय मिश्रा, एडवोकेट सुरजीत सिंह, जसमीत सिंह, जितेंद्र सिंह, आर.एन.चोपड़ा, त्रिपथ सिंह, गुरमीत सिंह, आसिफ अहमद ख़ान, बलमीत सिंह, जुबैर अंजुम ख़ान, परमजीत सिंह, पंडित प्रत्यूष कांत शुक्ला, नरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, कवर सिंह, भूपिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1441834
Total Visitors
error: Content is protected !!