रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर स्थित पुरानी तहसील परिसर में आगामी 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियों के क्रम में सोमवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्वयंभू शिवलिंग पर श्रीराम कथा का निमंत्रण कार्ड अर्पित कर कथा के निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना की गई।पंडित अनिल शास्त्री, शिवमंगल पाठक और बब्लू पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह, भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, पवन ओझा, दुर्गेश मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा, कमलेश पांडेय, अमित सिंह, प्रभात शुक्ला, संजीव कुमार, निखिल पांडेय समेत दर्जनों समिति सदस्य मौजूद रहे।आयोजन समिति के अनुसार कथा 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक पुरानी तहसील प्रांगण, थाने के सामने रामनगर में होगी। संत श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महाराज होंगे। इस मौके पर महंत बीपी दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।























