Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम ! पांच घंटे बंद रहा केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग, राहगीर परेशान 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधक कार्यालय का लोकार्पण ! नगर पंचायत रामसनेहीघाट स्थित पायका मैदान में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिना पंजीकरण प्रशिक्षण और बिना अनुमति यूनिफॉर्म में घूमने वालों पर होगी कार्रवाई जिला बार एसोसिएशन का कड़ा रुख!  सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार के जरिए हिंदू समाज में जनजागरण: संत राजेंद्र !
[post-views]

पांच घंटे बंद रहा केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग, राहगीर परेशान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। चौकाघाट-बुढ़वल रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार को रेल पटरी की मरम्मत के चलते करीब पांच घंटे बंद रही। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक फाटक बंद रहने से रामनगर से महादेवा आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।रेलवे कर्मचारियों ने क्रॉसिंग पर रेल पटरी की मरम्मत का कार्य किया। सुरक्षा के मद्देनजर इस दौरान फाटक बंद कर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। मुख्य मार्ग पर क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। कई वाहन चालक चौकाघाट समेत अन्य रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।फाटक बंद होने से लोगों का समय भी अधिक लगा। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने निर्धारित समय में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया। शाम करीब पांच बजे फाटक खोले जाने के बाद वाहनों और राहगीरों का आवागमन सामान्य हो गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1448799
Total Visitors
error: Content is protected !!