Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार के जरिए हिंदू समाज में जनजागरण: संत राजेंद्र !

हिंदू हित और जागरण के लिए विहिप लगातार कर रही कार्य: देवेंद्र

रिपोर्ट :- राघवेंद्र मिश्रा 

बाराबंकी:-  जिला कोऑपरेटिव बैंक सभागार में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संतों और विहिप पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों और हिंदू समाज के प्रति उसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

सप्तऋषि आश्रम सतरिख के संत राजेंद्र आनंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू समाज को सक्षम, समर्थ और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, सेवा, सुरक्षा और संस्कार को समाज के विकास का आधार बताया।

मुंजापुर कबीर मठ के संत आलोक दास महाराज ने धर्मांतरण और मतांतरण को लेकर चिंता जताई। वहीं प्रांत मंत्री देवेंद्र ने विहिप के 62 वर्षों के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर लगातार सक्रिय रहा है।

समारोह में साप्ताहिक सत्संग, मिलन केंद्र, बलोपासना और संस्कार शालाओं को हिंदू जागरण के महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1442302
Total Visitors
error: Content is protected !!