Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शिवसेना (शिन्दे गुट) ने मुख्यमंत्री को भेजा 4-सूत्रीय मांग पत्र – नवरात्रि पर मांस-मदिरा बंदी सहित जनहित के मुद्दे उठाए!

रिपोर्ट :- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी, :- शिवसेना (शिन्दे गुट) ने मुख्यमंत्री को भेजा 4-सूत्रीय मांग पत्र – नवरात्रि पर मांस-मदिरा बंदी सहित जनहित के मुद्दे उठाए!

शिवसेना (शिन्दे गुट) जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किशनलाल रावत के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक 4-सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया।

श्री रावत ने बताया कि नवरात्रि सनातन धर्म का अत्यंत पावन पर्व है। इस दौरान पूरे प्रदेश में भक्तिमय वातावरण रहता है, परंतु कुछ असामाजिक तत्व मदिरा का सेवन कर प्रतिमा विसर्जन व पूजा पंडालों के दौरान माहौल को खराब करते हैं, जिससे कई बार अप्रिय हादसे भी हो जाते हैं।

*प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:*

*1. मांस-मदिरा पर 9 दिन प्रतिबंध:* नवरात्रि के 9 दिनों तक प्रदेश भर में मांस व मदिरा की सभी दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए।

*2. लखपेड़ाबाग-बड़ेल मार्ग का नवीनीकरण:* मोहल्ला लखपेड़ाबाग से बड़ेल चौराहे तक का मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है, बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग का तत्काल नवीनीकरण कराया जाए।

*3. निर्बाध बिजली आपूर्ति:* नवरात्रि के 9 दिनों तक बिजली कटौती न की जाए।

*4. पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था:* सभी पूजा पंडालों पर सुरक्षा हेतु CCTV कैमरे व 1 सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाए।

श्री रावत ने कहा कि शिवसेना हिंदुत्व और जनहित के मुद्दों पर हमेशा आगे रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1452353
Total Visitors
error: Content is protected !!