Naradsamvad

[post-views]

School vehicles and overloaded trucks seized | स्कूल वाहन और ओवरलोड ट्रक सीज: महराजगंज में 52 वाहनों का चालान, ₹2 लाख जुर्माना वसूला – Maharajganj News

[ad_1]

अमृत जायसवाल | महराजगंज16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीज हुआ वाहन। - Dainik Bhaskar

सीज हुआ वाहन।

महराजगंज में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान फरेंदा रोड, परतावल रोड सहित प्रमुख मार्गों पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान बिना फिटनेस और आवश्यक कागजात के चल रहे एक स्कूल वाहन को सीज कर आईटीएम चौकी के सुपुर्द किया गया। इस वाहन में मानक से अधिक बच्चे बैठाए गए थे, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में थी। साथ ही एक ओवरलोड मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया।

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरेंदा बाईपास, परतावल चौक और कतरारी क्षेत्रों में कुल 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें से 52 वाहनों का चालान किया गया और करीब ₹2 लाख का जुर्माना वसूला गया। चालान किए गए वाहनों में 12 चार पहिया वाहन भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि फरेंदा मार्ग पर पकड़ा गया स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहा था। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

498688
Total Visitors
error: Content is protected !!