Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Thieves stole Rs 20 lakh in Raebareli | रायबरेली में चोरों ने की 20 लाख की चोरी: छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने कमरों से जेवरात और नकदी उड़ाई – Raebareli News

[ad_1]

Ad image

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली के बछरावां स्थित इसिया गांव में बुधवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोर सुनील के घर में पिछली दीवार से छत पर चढ़कर घुसे। उस समय गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने दो कमरों की कुंडियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी से करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और सवा दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह जब परिवार की नींद खुली और वे लोग नीचे आए। तो नीचे कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी

पीड़ित सुनील ने बताया कि चोर उनकी पत्नी और बेटी के विवाह के जेवरात ले गए। चोरी हुए सोने के गहनों में एक हसुली, एक कड़ुवा, छह कंगन, तीन जंजीर, दो जोड़ी झुमकी, आठ अंगूठियां, तीन माला, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कान के बाले, एक गले का हार, एक नथ, तीन नाक की कील और एक जोड़ी झाला शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 130 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए।

चांदी के गहनों में तीन जोड़ी पायजेब, एक कमर पेटी, एक हाफ पेटी, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी छोटी पायल, 16 मीना, 12 सिक्का, पांच सिल और एक जोड़ी हथफूल शामिल हैं। करीब छह किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1584994
Total Visitors
error: Content is protected !!