Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जिला उपाध्यक्ष चौधरी अंकित यादव ने अपने पैतृक गांव नगला पदम से निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा

सावन के दूसरे सोमवार पर निकली ऐतिहासिक डाक कांवड़ यात्रा

कायमगंज। सावन के दूसरे सोमवार के शुभ अवसर पर कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला पदम में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी अंकित यादव के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से प्रथम डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ डीजे पर नाच-गानों और जयकारों के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ। यह यात्रा अटैना घाट (कम्पिल) से जल भरकर देवकली शिव मंदिर पटना के लिए रवाना की गई।

यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर चौ. अंकित यादव ने सभी ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1293046
Total Visitors
error: Content is protected !!