Skip to main content

Naradsamvad

Delay in shifting the dargah, the time given by Sambhal administration is over | दरगाह शिफ्टिंग में देर, संभल प्रशासन का दिया समय पूरा: बारिश से फाउंडेशन में भरा पानी, सूखने के बाद आगे बढ़ेगा काम – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में बिजनौर-आगरा हाईवे पर स्थित याकूब शाह अली चिश्ती दरगाह की शिफ्टिंग में देरी हो गई है। रविवार शाम और सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण दरगाह के फाउंडेशन में पानी भर गया। मजदूरों ने चार घंटे में बाल्टियों से पानी निकाला।

दरगाह को सड़क से 35 फीट पीछे शिफ्ट करना है। अब तक 12 फीट साइड में और 10 फीट पीछे की तरफ शिफ्ट किया जा चुका है। शिफ्टिंग के लिए 18 फीट लंबा और 3 फीट गहरा पक्का फाउंडेशन तैयार किया गया है।

मस्जिद-दरगाह कमेटी द्वारा शिफ्ट करने का काम 10 लाख रुपए में ठेके पर दिया है। इस काम में 150 से ज्यादा जैक, 20 कुंतल एंगल, रुडू, चैने और लकड़ी के छोटे-छोटे गट्टों का इस्तेमाल हो रहा है। उक्त ठेका उत्तराखंड के रुड़की निवासी दिलशाद हुसैन को मिला है।

ALSO READ  ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2026 संपन्न, सोलर मार्केट में बड़े बदलाव के संकेत

दरगाह केयरटेकर कारी अब्दुल नासिर के अनुसार, कुल 25 फीट पीछे सरकाने के बाद दरगाह को स्थापित किया जाएगा। यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है। मोहर्रम जुलूस के कारण पिछले दो दिनों से काम रुका हुआ था।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

आपको बता दे कि प्रशासन की ओर से दरगाह को शिफ्ट करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, जो पूरा हो चुका है। संभल प्रशासन की ओर से करवाई बीती 2 जून को की गई थी। ठेकेदार ने कहा था कि शिफ्ट करने में एक महीने का समय लगेगा, पिछले दस दिन में दो बारिश होने के कारण काम रुक चुका है।

ALSO READ  BYD का लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारत में होगी लॉन्च, बाजार में आएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!