Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अखिलेश यादव की राजनीतिक कवायद – डॉ. जितेंद्र सिंह से की अहम चर्चा

फर्रुखाबाद: पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम बीबीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था।

अखिलेश यादव ने छोटे सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा:“छोटे सिंह यादव पार्टी के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने नेता जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव से अलग से मुलाकात कर विशेष चर्चा की। यह बातचीत पार्टी संगठन और स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रित रही।

इस अवसर पर डॉ. नवल किशोर शाक्य, स्व. छोटे सिंह यादव के पुत्र मोहन यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, बृजेश पाल, शशांक सक्सेना, डॉ. जेपी सिंह, रंजीत चक सहित समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा “छोटे सिंह यादव ने पार्टी के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए जो हमेशा याद किए जाएंगे। आज इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464875
Total Visitors
error: Content is protected !!