Skip to main content

Naradsamvad

बाबा पारस नाथ इंटरनेशनल एकेडमी के चार छात्रों ने ओलंपियाड में नाम किया रोशन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
  • एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़
  • रामनगर बाराबंकी। महादेवा ऑडिटोरियम स्थित बीपीएन इंटरनेशनल एकेडमी में आज उत्सव भरा माहौल रहा। बीते मंगलवार हिंदुस्तान ओलम्पियाड में 18 दिसम्बर 2024 में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें विद्यालय के 4 बच्चो ने अपनी कक्षा में जनपद में पहले तीन स्थान और 9 बच्चो ने अपनी कक्षा के जनपद में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।तहसील रामनगर के बाबा पारसनाथ बीपीएन इंटरनेशनल एकेडमी शोभा नगर के विद्यालय की कक्षा 7 की होनहार छात्रा अनुश्री सिंह पुत्री खड़ग़ राय सिंह निवासी रामनगर ने हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में जनपद स्तर की रैंक वन लाई हैं जिसका क्षेत्र स्तर 68 एवं राष्ट्रीय स्तर 457 है। वही सुनील सिंह पुत्री राघवेंद्र सिंह निवासी अमर सिंह पुरवाl कक्षा 6 की छात्र ने ओलंपियाड जनपद स्तर की 1 रैंक एवं क्षेत्र स्तर की 168 राष्ट्रीय स्तर की 713 है। आर्यन सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी अकोहरा जनपद स्तर की ओलंपियाड रैंक 2 है। क्षेत्र स्तर 287 राष्ट्रीय स्तर 1219 है। विधि गुप्ता पुत्री आशुतोष गुप्ता निवासी जरवल कस्बा कक्षा 6 की छात्रा ओलंपियाड रैंक 3 जनपद स्तर की लाई है क्षेत्र स्तर 476 राष्ट्रीय स्तर 1819 है।इसके अलावा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 छात्रों में विद्यालय का वर्चस्व रहा। जिसमें आर्यन सिंह कक्षा 6 द्वितीय, विधि गुप्ता कक्षा 6 तृतीय, वेदिका पाठक कक्षा 7 चतुर्थ,अभिजीत विक्रम सिंह कक्षा 6 पांचवा,स्वास्तिका पाठक कक्षा 7 छठा,अंश मिश्रा कक्षा 7 सातवां, ओजस्वी सिंह कक्षा 3 दसवां स्थान हासिल किया।बाबा पारसनाथ इंटरनेशनल एकेडमी की प्रिंसिपल सुगंध बाला सिंह ने बताया जनपद स्तर पर ओलंपियाड में हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा अनुश्री सिंह ,वैष्णवी सिंह ,छात्र आर्यन सिंह, छात्रा विधि गुप्ता ने ओलंपियाड में विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रगति पथ पर अग्रसर रहें इसीलिए विद्यालय की स्थापना की गई। ,बी. पी. एन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक बोधायन दास ने बताया “हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं को ओलंपियाड परीक्षा में जिले में स्थान प्राप्त करने पर हृदय से बधाई!आपकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है ।विद्यालय परिवार इसी तरह से सभी विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचना तथा देखना चाहता है।हमारे विद्यालय परिवार की ओर से आपको शुभकामनाएँ और आशीर्वाद।
ALSO READ  भारत 23 अक्टूबर 2028 तक बनाएगा खुद के डिजाइन और ब्रांड वाले स्मार्टफोन, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!