Skip to main content

Naradsamvad

Record applications received for liquor shops in Kushinagar | कुशीनगर में शराब दुकानों के लिए मिले रिकॉर्ड आवेदन: 383 दुकानों के लिए 9185 आवेदन, 74 करोड़ का मिलेगा राजस्व – Kushinagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनूप कुमार यादव | कुशीनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शराब दुकानों के लिए मिले रिकॉर्ड आवेदन - Dainik Bhaskar

शराब दुकानों के लिए मिले रिकॉर्ड आवेदन

कुशीनगर में शराब दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया से आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 48 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जिले में कुल 383 शराब दुकानों के लिए 3,764 आवेदकों ने 9,185 ऑनलाइन आवेदन किए। इनमें 240 देशी शराब की दुकानें, 125 कंपोजिट अंग्रेजी व बीयर की दुकानें, 6 मॉडल शॉप और 13 भांग की दुकानें शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 से 27 फरवरी तक चली।

प्रोसेसिंग फीस का निर्धारण क्षेत्र के अनुसार किया गया। देशी शराब के लिए पडरौना देहात क्षेत्र में 40 हजार, नगर पंचायत में 50 हजार और नगर पालिका परिषद में 60 हजार रुपये शुल्क रखा गया। कंपोजिट अंग्रेजी व बीयर की दुकानों के लिए देहात में 55 हजार, नगर पंचायत में 65 हजार और नगर पालिका परिषद में 75 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया।

सबसे अधिक आवेदन कसया में कंपोजिट अंग्रेजी व बीयर दुकान के लिए 262, पकड़ियार में देशी शराब के लिए 74 और तमकुहीराज में मॉडल शॉप के लिए 61 आवेदन प्राप्त हुए। दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया।

ALSO READ  अजीब संयोग: सपा में शामिल होते ही भाजपा की नई कार्यकारिणी सूची में नाम आए पूर्व विधायक विनोद शाक्य

जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार, आवंटित दुकानों से विभाग को अगले एक साल में 74 करोड़ 89 लाख 75 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं की जाएगी। लाटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!