Skip to main content

Naradsamvad

फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से 50000 ठगे,साइबर सेल व बाराबंकी पुलिस ने कराए पैसे वापस

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)

Ad image

 

 

बाराबंकी।फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर साइबर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धनराशि 50,000/- रूपये की धनराशि को वापस कराया गया है साइबर सेल, बाराबंकी को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक अभय सिंह निवासी थाना मसौली जनपद बाराबंकी के साथ फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर फ्रॉड किए जाने का उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट/बैंको से पत्राचार कर 50,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया। साइवर पुलिस द्वारा की गई सहायता एवम कड़ी कार्यवाही को लेकर अभय सिंह ने बाराबंकी साइबर सेल व पुलिस का धन्यवाद किया है, ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड कर पैसे वापस दिलाने वाली टीम में निरीक्षक विनय प्रकाश राय प्रभारी साइबर सेल,निरीक्षक संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर सेल,उ0नि0 इफ़लाक अहमद साइबर सेल, मुख्य आरक्षी नीरज यादव साइबर सेल,आरक्षी राजन यादव, आरक्षी अभिषेक चपराणा साइबर सेल, आरक्षी सुधाकर सिंह भदौरिया, आरक्षी अंकुश चौधरी साइबर सेल,आरक्षी पंकज सिंह, आरक्षी अंकित यादव साइबर थाना द्वारा कड़ी कार्यवाही कर अभय सिंह के पचास हजार रुपये बापस कराए गए।

ALSO READ  एटा में आशा कार्यकर्ताओं का 21 दिन पुराना धरना खत्म, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने दिया आश्वासन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!