Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का मिला शव सूरतगंज में दो बाईकों की भिड़ंत में एक की मौत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

दरियाबाद पुलिस रेलवे ट्रैक पर जांच में जुटी

एडिटर के के शुक्ल,नारद संवाद एजेंसी

बाराबंकी।शनिवार शाम दरियाबाद रेलवे स्टेशन और लालपुर गुमान गांव के बीच आउटर सिग्नल के पास ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।

महिला सिपाही द्वारा जांच के दौरान मृतका के पास से एक बीड़ी का बंडल और 850 रुपये बरामद हुए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरियाबाद थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  भारत को 500 GW ग्रीन एनर्जी लक्ष्य के लिए बैटरी स्टोरेज और ग्रिड अपग्रेड की जरूरत

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

सूरतगंज (बाराबंकी)। शनिवार देर शाम रामनगर मार्ग पर कुड़लेवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सूरतगंज सीएचसी भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ALSO READ  लखनऊ ओपन इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सनराइज एकेडमी ने जीता पहला स्थान

बैरानामऊ मंझारी निवासी उत्तम चौहान (40) अपने बहनोई गौरी शंकर के साथ सूरतगंज शादी का सामान लेने गया था। लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही श्यामू यादव (निवासी बंजरा) की बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर फुरकान ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ  मऊ में खुद की मौत का नाटक कर फरार हुआ हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बकरी को जलाकर रचा था खेल

इधर मृतक के भाई शिवकुमार ने कुड़लेवा के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा किया। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!