Skip to main content

Naradsamvad

प्राथमिकता से हो जनता की समस्याओं का निराकरण : सीडीओ अन्ना सुदन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद न्यूज़।बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम हैदरगढ़ शम्स तबरेज़, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार यादव सहित जिले और तहसील स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने जनता की शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही कहा कि अधिकारी शिक़ायतकर्ताओं से सहजता से बात करें और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायत कर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि विवाद के मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 187 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से 30 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से 16 प्रार्थना पत्र व अन्य मामलों के 72 प्रार्थना पत्र सहित कुल 305 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से 13 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

बाराबंकी जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 609 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 49 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील फतेहपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। 

तहसील राम सनेहीघाट में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों के 52 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से आज 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

नवाबगंज तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील रामनगर में उप जिलाधिकारी विवेकशील की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार महिमा मिश्रा खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉक्टर दलवीर सिंह एसडीओ मनोज कुमार सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार उपनिरीक्षक नीतू सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  कन्नौज में समाजवादी पार्टी नेताओं पर हमले का आरोप, मुकेश देशबंधु पाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!