Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में जल शक्ति मंत्री ने बेलहरी व कुसौरा तटबंध का किया निरीक्षण, 15 जून तक सभी बाढ़ परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को तहसील रामनगर क्षेत्र के बेलहरी और कुसौरा गांवों में बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं आगामी 15 जून तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं ताकि मानसून के दौरान राहत व बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।

मंत्री ने चहलारीघाट-गनेशपुर तटबंध सहित बेलहरी, केदारीपुर, बबुरी, कुसौरा एवं करमुल्लापुर गांवों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने जियो बैग जैसी नवीन तकनीकों के प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे तटबंध की मजबूती सुनिश्चित होगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व वर्षों की बाढ़ से प्राप्त अनुभवों के आधार पर राहत और बचाव की रणनीतियां तैयार करें। सभी बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय रखने और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।चहलारीघाट-गनेशपुर तटबंध की कुल लंबाई 54.6 किमी है, जिसमें से 21.1 किमी बाराबंकी और 33.5 किमी सीतापुर जनपद में आता है। इस तटबंध से आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से बड़ी राहत मिली है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। साथ ही, उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक पंचायत को बाढ़ संबंधित जानकारियां भेजने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एसडीएम विवेक शील यादव सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

लोधेश्वर महादेव धाम में किया जलाभिषेक, लोक कल्याण की कामना:

प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तहसील क्षेत्र में घाघरा सरयू नदी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांध की सुरक्षा और मजबूती से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इसी दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे और पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।उन्होंने दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।इस मौके पर एसडीएम रामनगर विवेकशील नायब तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह तहसीलदार महिमा मिश्रा थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ग्राम प्रधान राजन तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह और महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  WhatsApp का नया नियम: 1 जनवरी 2026 से अकाउंट के लिए फिजिकल सिम कार्ड जरूरी, वरना बंद होगी सर्विस
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!