Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के रामनगर हाईवे पर अंचल चंचल ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर मौत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-बहराइच पर शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजन दास पुत्र बदलू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बालपुर, परसपुर, गोंडा तथा सुनील पुत्र तिलक राम (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम शाहपुर, परसपुर, गोंडा, मोटरसाइकिल (CD डीलक्स, रजिस्ट्रेशन नंबर UP 41 AP 8551) से गोंडा की ओर जा रहे थे। जब वे अंचल चंचल ढाबा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया:

इस हादसे में रंजन दास की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल पुनीत कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर

पहुंचाया वहीं, मृतक रंजन दास के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी से युवक गोंडा जा रहा था तभी अंचल चंचल ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दे जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे युवक को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ALSO READ  जॉर्डन के चर्च पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत, भारत ने की इस हिंसा की कड़ी निंदा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!