Skip to main content

Naradsamvad

मैनेजर पर 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, ग्राम संगठन अध्यक्ष ने SDM से की शिकायत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read
oplus_2097152

 

Ad image
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक रामनगर मैनेजर पर घूस मांगने का लगा आरोप रामनगर (बाराबंकी)।समूह के खातों में सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि ट्रांसफर कराने के नाम पर बैंक मैनेजर द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। नाचना गांव की भारत माता ग्राम संगठन की अध्यक्ष लीलावती ने आधा दर्जन महिलाओं के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।शिकायत में लीलावती ने बताया कि उनके आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खाते में सरकार द्वारा भेजी गई तीन लाख रुपये की धनराशि समूहों के खातों में स्थानांतरित की जानी थी। बुधवार को जब वह अन्य महिलाओं के साथ बैंक पहुंचीं, तो मैनेजर ने उनके पति के नाम पर कर्ज होने का हवाला देते हुए ट्रांसफर के एवज में दस हजार रुपये की मांग की। जबकि पूर्व में बिना किसी अड़चन के धनराशि ट्रांसफर की जाती रही है।वहीं, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के मैनेजर सरवन कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
ALSO READ  ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2026 संपन्न, सोलर मार्केट में बड़े बदलाव के संकेत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!