Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी कांवरिया मेले में दूसरे सोमवार को कांवर धारण कर आए श्रृद्धालुओं ने गंगाजल से किया जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)

कानपुर के एक श्रद्धालु ने 51 किलो का चढ़ाया घंटा

Ad image

रामनगर बाराबंकी।प्रसिद्ध शिवतीर्थ लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी कांवरिया मेले में दूसरे सोमवार को कांवर धारण कर आए श्रृद्धालुओं ने गंगाजल से जलाभिषेक किया।सोमवार को एसडीएम रामनगर व हैदरगढ़ ने राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया।इसी दौरान एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।पूरे मेले को पांच जोन नौ सेक्टरों में बांटा गया है सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी रखी जा रही है भक्तों की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल तैनात हैं।शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा में तहसील सहित पूरा जिला प्रशासन तन्मयता से लगा हुआ है।कानपुर के श्रद्धालु रामपाल की मनौती पूरी होने पर उन्होंने सपरिवार श्रद्धापूर्वक 51 किलो का घंटा भगवान लोधेश्वर महादेव जी को अर्पित किया है।भोले के अनन्य भक्त अमित पाल द्वारा भी 51 किलो पीतल का घंटा 13 सदस्यीय जत्थे के साथ श्रीलोधेश्वर जी के दरबार में भक्तिपूर्वक चढ़ाया गया।कठिन पदयात्रा कर महादेवा पंहुचे कई हजार श्रद्धालु कतार में लगकर बम भोले के जयकारे लगाते हुए पवित्र गंगाजल से लोधेश्वर जी का जलाभिषेक कर रहे हैं।फाल्गुनी मेला पूर्ण होने में अब मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं इस कारण मंगलवार व बुधवार को महादेवा में अपार भक्तों के आने का अनुमान है।पदयात्रा कर सैकड़ों किलोमीटर की कठिन दूरी तय करके अपने जत्थों के साथ कांवरिए लगातार महादेवा पंहुचकर बाणहन्या की धारा में स्नान कर दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।पांव में घुंघरू बांधे जयकारे लगाते हुए शिवभक्तों की कतारों देखकर राहगीरों के चेहरे खुशी से चमक उठते हैं इस दृश्य से जनमानस में अपार प्रसन्नता का संचार हो रहा है।विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा फाल्गुनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क जलपान एवं चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक सुभाष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर शिविर का उद्घाटन किया।आरएसएस खंड संघचालक सुभाष ने इसे सेवा का सौभाग्य बताया और शिविर की निरंतरता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर होने की बात कही।शिविर में विभिन्न चिकित्सकों और वीएचपी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को चाय पानी और बिस्किट वितरित किए।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ओस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!