Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओमनी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

एडिटर के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी

रामनगर (बाराबंकी)। रविवार शाम करीब 6:30 बजे थाना क्षेत्र रामनगर के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ओमनी मारुति कार (UP 32 FZ 3550) में अचानक आग लग गई। कार महादेवा से नगर पंचायत रामनगर की ओर जा रही थी, तभी रेलवे फाटक के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते कार में भीषण आग की लपटें उठने लगीं और ओमनी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के समय मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए और अफरा-तफरी मच गई। राहगीर अपना-अपना साधन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कोई धमाका नहीं हुआ और कोई जनहानि भी नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि उसी समय रेलवे ट्रैक से ट्रेन भी गुजर रही थी।मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने फौरन फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और यातायात को सुचारु किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। जलती हुई ओमनी को देखकर लोग अचंभित रह गए ।

ALSO READ  भारत को 500 GW ग्रीन एनर्जी लक्ष्य के लिए बैटरी स्टोरेज और ग्रिड अपग्रेड की जरूरत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!