Skip to main content

Naradsamvad

डीएम ने एसपी, सीडीओ, एडीएम सहित जिले स्तर के अधिकारियों के साथ महादेवा मेला परिसर का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला का निरीक्षण करते जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद

बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर धाम में चल रहे फाल्गुनी मेले व आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर सम्भावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी इन्द्रसेन सहित जिले स्तर के अधिकारियों के साथ मेले का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने मेले की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार से पहले बाई तरफ सड़क किनारे खंडहर को साफ करने के निर्देश दिए। ताकि जल अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं को भविष्य में कोई असुविधा न हो। इसके अलावा मंदिर के अंदर लगी लाइट को तत्काल सही करने के निर्देश जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। डीएम ने अभरण तालाब सहित संपूर्ण मेला परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने वहां मौजूद कांवरियों से बातचीत कर रास्ते में होने वाली तकलीफों को जानने का प्रयास किया। जिस पर सभी कांवरियों ने सरकार व जिला प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनगर, ग्राम प्रधान लोधौरा राजन तिवारी, खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पांच जोन में बांटा गया महादेवा मेला क्षेत्र:

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने की दृष्टि से मेले को पांच जोन में बांटा गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सभी सेक्टर प्रभारी मुस्तैदी से तैनात है। महाशिवरात्रि के दिन भीड़ बढ़ने पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल बढ़ाया भी जाएगा।

ALSO READ  शाहजहाँपुर के पूर्व पार्षद अनिल वर्मा का गर्रा घाट पर अंतिम संस्कार, शोक में रहा सराफा बाजार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!