Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सरदार पटेल युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती

फर्रुखाबाद – छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सरदार पटेल युवा वाहिनी के द्वारा नेकपुर स्थित शिवाजी संस्थान पर गणमान्य जनों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | संस्थान के प्रांगण में लगी राष्ट्रगौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की |

सरदार पटेल युवा वाहिनी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाये | सरदार पटेल युवा वाहिनी के वक्ताओं ने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज ने अदम्य साहस, स्वराज्य और स्वाभिमान की दिव्य ज्योति को सदैव सभी के हृदय में प्रकाश वान बनाए रखा, आपका राष्ट्र के लिए समर्पित योगदान हम सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणा दायक है |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मातृशक्ति शीला कटियार, वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार , कुलदीप कटियार ,अधिवक्ता अशोक कटियार, अधिवक्ता अनूप कटियार, अरविंद कटियार , उमेश बाबू राठौर, डॉ जनार्दन गंगवार ,शिव कुमार कटियार , अधिवक्ता विजय कटियार, प्रदीप कटियार , डॉ आदित्य त्रिवेदी ,राजीव कटियार ,संदीप कनौजिया, गुड्डन कटियार, सुरजीत कटियार, अधिवक्ता शिवम मोहन कटियार, अमित सरोज कटियार, मनीष कटियार, शिवम कटियार, विजय कटियार , पत्रकार प्रशांत कटियार , पावस कटियार, अंशुल कटियार, शशांक कटियार, अंकुर कटियार, आकाश गंगवार, प्रशांत कटियार, हेमंत कटियार, विनीत कटियार, सौरभ कटियार, अमन कटियार, प्रांशु कटियार आर्यांश सिंह, उत्कर्ष कटियार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464863
Total Visitors
error: Content is protected !!