Skip to main content

Naradsamvad

Two arrested for doing stunts with Thar in Lucknow | लखनऊ में थार से कर रहे थे स्टंट, दो गिफ्तार: घंटाघर के सामने ट्रैफिक बाधित कर नचा रहे थे गाड़ी, पुलिस ने सीज की गाड़ी – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर पर स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। स्टंट में इस्तेमाल महिंद्र थार को सीज किया गया। दोनों युवकों की चलते राह चलने वालों को दिक्कत व खतरों का सामना करना पड़ रहा था।

.

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि भीड़भाड़ वाली जगह घण्टाघर सड़क पर महिन्द्रा थार से दो युवक स्टंटबाजी कर रहे हैं। जिससे पूरा ट्रैफिक बाधित हो रहा है। इनके स्टंट के चलते लोगों को खतरा है।

ALSO READ  अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के तूफान से भारत की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत, सीरीज में किया कब्जा

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो दो लड़के स्टंट करते मिले। पूछताछ में दोनों की पहचान लकडमंडी थाना सहादतगंज निवासी फैजान अली खान पुत्र शाहिद अनीश खान कटरा खुदा यार खाँ बाजारखाला निवासी हैदर अब्बास पुत्र अहमद अब्बास के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर महिन्द्रा थार चार पहिया गाड़ी को सीज कर दिया।

सीज की महिंद्रा थार।

सीज की महिंद्रा थार।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दोस्ती विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को किया गिरफ्तार

गाड़ी पर लिखा आर्मी

पुलिस ने जिस थार को सीज किया है, उसके शीशे पर आर्मी लिखा है। हालांकि पूछताछ में सामने आया कि इन दोनों में से कोई भी आर्मी में नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि ये जांच की जा रही है कि परिवार में कोई आर्मी में है, या फर्जी लिखवा रखा है।

ALSO READ  अखिलेश यादव का दावा, चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही हार जाएगी भाजपा

स्टंटबाज के चक्कर में कई बार लोगों को आई चोट

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्टंटबाजों के चक्कर में कई बार लोगों को चोट आई है। घटना के बाद ये तुरंत फरार हो जाते हैं। अगर आसपास का कोई विरोध करता है, तो रंजिश रखकर बाद में उसके साथ मारपीट करते हैं। इसकी वजह से इलाके के लोगों ने टोकना बंद कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!