Skip to main content

Naradsamvad

Being an artist is a special blessing of God: Dr GK Goswami | कलाकार होना ईश्वर की विशेष कृपा : डॉक्टर जीके गोस्वामी: लखनऊ में बसंत अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि

कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं द सेंट्रम लखनऊ द्वारा आयोजित बसंत अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉक्टर जीके गोस्वामी, अपर पुलिस महानिदेशक एवं संस्थापक निदेशक उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्य

.

मुख्य अतिथि का स्वागत करतीं डॉक्टर लीना मिश्रा

मुख्य अतिथि का स्वागत करतीं डॉक्टर लीना मिश्रा

प्रदर्शनी में देशभर के 21 नामी कलाकारों ने भाग लिया। सभी ने अपनी अनूठी शैली में बसंत और उसकी अनुभूति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। डॉक्टर अवधेश मिश्र, डॉक्टर लीना मिश्र, डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य, रविकांत पांडेय, अपूर्व चौधरी, अनुराग गौतम, दीक्षा वाजपेई, भारत कुमार जैन, अर्चिता मिश्र, निधि चौबे, प्रशांत चौधरी, श्रद्धा तिवारी, रंजू कुमारी सहित कई अन्य कलाकारों की रचनाएं इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई हैं।

ALSO READ  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 70 साल का इंतजार खत्म, पहली बार पहुंची रेल सेवा

प्रदर्शनी की क्यूरेटर डॉक्टर लीना मिश्र ने बताया कि ‘कला दीर्घा’ भारतीय कला के विविध रूपों के दस्तावेजीकरण और प्रसार के लिए समर्पित है। यह कला पत्रिका अपनी उत्कृष्ट कला सामग्री के कारण भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध है।

ALSO READ  अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के तूफान से भारत की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत, सीरीज में किया कब्जा

बसंत ऋतु और कला का संगम बसंत ऋतु को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है। यह न केवल रंगों और उल्लास का प्रतीक है बल्कि कला, संगीत और साहित्य की देवी मां सरस्वती की उपासना का भी अवसर है। इस प्रदर्शनी में कलाकारों ने बसंत के रंगों को अपनी कृतियों में उतारकर प्रकृति के सौंदर्य को जीवंत बना दिया है। प्रदर्शनी 9 फरवरी तक द सेंट्रम, लखनऊ में दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

ALSO READ  भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा नया डिफेंस पैकेज, 2.12 लाख करोड़ रुपये के हथियारों को मिली मंजूरी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!