Skip to main content

Naradsamvad

SDM came to investigate the Chinese Manjha | चाइनीज मांझे की जांच के लिए उतरे SDM: हापुड़ में 4 पतंग दुकानों का निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतावनी – Hapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

दानिश, हापुड़।3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हापुड़ में चाइनीज मांझे की जांच के लिए उतरे SDM। - Dainik Bhaskar

हापुड़ में चाइनीज मांझे की जांच के लिए उतरे SDM।

हापुड़ में चाइनीज मांझे के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए एसडीएम सदर अंकित वर्मा ने सोमवार शाम को शहर में विशेष अभियान चलाया। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की शिकायतों के बाद एसडीएम ने पूराना बाजार और कसेरठ बाजार में स्थित पतंग की दुकानों का निरीक्षण किया।

ALSO READ  आगरा MLC चुनाव रीपोलिंग के दौरान BJP और SP समर्थकों में clash, पुलिस ने संभाला मोर्चा

एसडीएम अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले और चार पतंग दुकानों की गहन जांच की। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। कुछ दुकानें बंद मिलीं। अधिकारियों ने आसपास खेल रहे बच्चों से भी चाइनीज मांझे की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

एसडीएम अंकित वर्मा ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। अगर कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही है। क्योंकि इससे कई लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी हैं।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!