[ad_1]
रविकांत सिंह | चंदौली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चंदौली के सदर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी ने अस्पताल में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत एक स्टाफ नर्स को रात में अश्लील वीडियो भेजकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार करता था, बल्कि मरीजों को अपने पसंद के अस्पताल में रेफर करने का दबाव भी बनाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिससे अस्पताल का माहौल खराब हो गया था।
मामला सामने आने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जब दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले से किनारा कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की इन हरकतों से मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हैं।
[ad_2]
Source link









