Skip to main content

Naradsamvad

Alleged journalist Faizan Haider and history-sheeter Sonu Ghoshi arrested for extortion from businessman in Kanpur, Cantt Police of Kanpur sent two extortionists to jail. | कारोबारी से रंगदारी मांगने में हिस्ट्रीशीटर समेत दो अरेस्ट: कैंट पुलिस ने दोनों वसूलीबाजों को अरेस्ट करके भेजा जेल, पत्रकार बनकर करते थे उगाही – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया वसूलीबाज फैजान हैदर नकवी और हिस्ट्रीशीटर साेनू घोषी।

कानपुर की कैंट पुलिस ने कारोबारी से वसूली करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिरों को अरेस्ट किया है। कारोबारियों को ब्लैकमेल करके दोनों वसूली का सिंडीकेट चल रहा थे, एक कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट करके रंगदारी के केस में जेल भ

ALSO READ  कन्नौज में PNB बैंक मैनेजर को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकी

.

व्यापारियों को ब्लैकमेल करके वसूली का चला रहे थे सिंडीकेट

एडीसीपी ईस्ट मनोज पांडेय ने बताया कि घसियारी मंडी थाना हरबंशमोहाल निवासी शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर सोनू घोषी और उसके साथी नवाब कंपाउंड रामनारायण बाजार फीलखाना निवासी फैजान हैदर नकवी को अरेस्ट किया है। फैजान हैदर नकवी खुद को पत्रकार बताकर करोबारियों की गलत खबरों को प्रसारित करने का झांसा देकर ब्लैकमेल करता था। इसमें हिस्ट्रीशीटर सोनू घोषी उसे पूरी तरह से सपोर्ट करता था। इसके बाद दोनों मिलकर व्यापारियों को ब्लैकमेल करके उनसे उगाही करते थे। एक कारोबारी ने दोनों के खिलाफ कैंट थाने में रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए और सोमवार को पुलिस ने सोनू घोषी और फैजान हैदर नकवी को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।

ALSO READ  भीषण चक्रवात अरनब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने का अनुमान, 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

एडीसीपी ईस्ट ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के वसूलीबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोनों के खिलाफ कई शिकायतें आई थीं। पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए और दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके साक्ष्य संकलन करने के बाद अरेस्ट कर लिया गया है।

ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!